Breaking

revanchal times new

राम सेना समाजसेवी संगठन ने ट्रेन का परिचालन ना होने से ज्ञापन सौंपा...


 रेवांचल टाइम्स - नैनपुर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बन्द कत दिया गया था जिसके बाद जेसे जैसे सामान्य स्थिति हो रही है रेल प्रशासन ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। लेकिन नैनपुर का दुर्भाग्य है कि  दो दो विभागों के केंद्रीय मंत्री इस छेत्र से सांसद है,एक राज्य सभा सांसद है पर भी गोंदिया से जबलपुर एक मेमो ट्रेन हो या पैसेंजर ट्रेन हो चलवाने में नाकाम हो रहे है या कहो सुध नहीं ले रहे हैं,जिस कारण आज नैनपुर की जनता को ,सामाजिक संगठनों को, पत्रकार संघ को रेल्वे को ज्ञापन देकर जनता को हो रही मानसिक आर्थिक  परेशानियों को देखते हुए आगे आने को मजबूर होना पड़ रहा है।वर्तमान में दो एक्सप्रेस ट्रेने चलाई जा रहीं है जिसका आम नागरिकों को कोई फायदा नहीं हो रहा है रेलवे गुड्स ट्रेनों को ज्यादा महत्व दे रही है। इन सब समस्याओं को देखते हुए आज फिर   राम सेना समासेवी संगठन ने थाना परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया ।उसके बाद रेलवे परिसर के सामने बैठ कर रेल्वे के विरुद्ध नारेबाजी कि। नगर बन्द कराकर ,रैली निकाल कर रेल्वे स्टेशन जाकर स्टेशन प्रबन्धक को रेल मंत्रालय एवं रेल्वे के जनरल मैनेजर के नाम रेल सेवाएं जल्द शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपा ओर खा की अगर रेल सेवाएं जल्द शुरू नहीं की गईं तो आगे ओर भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new