रेवांचल टाईम्स - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 सितम्बर 2021 से हर मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश प्रदेश के सभी कमिश्नरों, कलेक्टरों एवं विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, प्रदेश के सभी कमिश्नर, कलेक्टरर्स एवं विभागीय अधिकारी 21 सितम्बर 2021 से कार्यालयों में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित करें तथा लोगाे की समस्याएं सुनकर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियों कॉन्फ्रंेसिग के माध्यम से कमिश्नर एवं कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में निर्देशित किऐ थें।
निर्देशों का पालन करते हुए जयसिंह नगर थाना प्रभारी नरवद सिंह धुर्वे द्वारा जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया लगभग 10 प्रकरणों कि सुनवाई किया गया जिसमें जमीनी विवाद परिवारिक विवाद सीएम हेल्पलाइन जैसे समस्याओं का निराकरण किया गया इस कार्यक्रम कि शुरुआत होने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी और अपराधों पर कमी आएगी।

No comments:
Post a Comment