रेवांचल टाईम्स - वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जुन्नारदेव थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने की सुदृढ़ कार्यवाही
अरबपति शराब ठेकेदार चौहान का अघोषित मैनेजर का शराब तस्करी में हाथ होने की विडंबना
69 लीटर 120 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा लगा जुन्नारदेव पुलिस के हाथ।
इस कलाकारी में दमुआ रामपुर क्षेत्र का एक नामी ग्रामी स्मगलर और पुराना शातिर बदमाश के शामिल होने की चर्चा।
पूरे क्षेत्र में देशी विदेशी शराब की तस्करी तो अनवरत चालू है जिसमे आबकारी विभाग की नपुंसकता और शराब ठेकेदार के फालतू गुर्गों की मिलीभगत से ये खेल तो लॉक डाउन के समय से प्रारंभ है।
लॉक डाउन में शराब ठेकेदार का माल स्थानीय स्तर पर ठेकेदार के किस दल्ले ने ऊंचे दाम पर बेचकर ठेकेदार को धोखा देकर दो दुकानदारों और खुद को आर्थिक रूप से स्ट्रांग किया।
अरबपति शराब ठेकेदार के साथ क्या ऐसा धोखा जुन्नारदेव में नही हो रहा इसे नकारा नही जा सकता।
बीती रात्रि में जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी डॉ संजीव उईके के निर्देशन में और एसडीओपी जुन्नारदेव एस के सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी और गुढी चौकी प्रभारी शरद मालवीय ने मुखबिर की पुख्ता खबर पर ग्राम बुर्री कला में सारणी दमुआ तरफ से उमरेठ जा रही एक बोलेरो क्रमांक एमपी-28 बी ड़ी 2980 को बड़ी हिकमत अमली से चहुओर से घेराबंदी कर तलाशी लेने पर उक्त वाहन से अंग्रेजी शराब का जखीरा पकडाया जिसमे 4 पेटी ओपी और 04 पेटी जिप्सी अनुमानित 69 लीटर 120 मिलीलीटर शराब जप्त हुई।
पुलिस ने तात्कालिक तौर पर वैसे तो वाहन मालिक विनोद सुरजलाल वाड़ीवा और चालक बबलू खामखेड़ा को हिरासत में तो ले लिया है पर वे रहे तो मजदूर लेकिन पुलिस को पता करना होगा आखिरकार माल किस धनी का है।
थाना प्रभारी जुन्नारदेव मुकेश द्विवेदी ने इस मामले की जांच एएसआई योगेन्द्र सिंह राजपूत को सम्पूर्ण दिशानिर्देश के साथ सौपी है।
वैसे ज्ञात हुआ है पुलिस होलग्राम के साथ साथ बैच नंबर भी मिलान कर रही है जिससे खुलासा हो जाएगा कि माल किस जगह का है जैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्य आरोपी तक पुलिस आसानी से पहुँच गयी है. बस रामपुर तरफ के पुराने ख्यातिनाम तस्कर से यदि पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की जाए तो पुलिस के सामने दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाएगा।
बस पुलिस की इच्छाशक्ति भर जागृत होनी चाहिए फिर क्या है इस तस्करी से जुड़े पूरे तार पुलिस के सामने नजर आयेंगे।

No comments:
Post a Comment