Breaking

revanchal times new

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने SDM को सौपा ज्ञापन...

 




रेवांचल टाइम्स :- आ.भा.वी.प. नैनपुर द्वारा पुराने सरकारी अस्पताल में (ANM) ट्रेनिंग सेंटर खोलने के लिए SDM मेडम को आज ज्ञापन दिया..क्योंकि आदिवासी अंचल मंडला जिले में नैनपुर तहसील तीन जिलों का केंद्र है..छात्राएं को ANM की पढ़ाई के लिए दूसरे जिले में जाना पड़ता है.. वर्तमान में 100 बिस्तरी अस्पताल अपनी सेवाएं दे रहा है पुराना अस्पताल की इमारत पूरी तरह से खाली है इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि सहायक नर्स मिडवाइफरी ANM का ट्रेनिंग सेंटर खोला जाए जिससे हमारे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं को अध्ययन करने में कोई भी समस्या ना हो..ओर माननीय एसडीएम मैडम को अधिकतम 15 दिवस का समय विद्यार्थी परिषद ने दिया है अगर जल्द से हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए अग्रसर रहेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।। जिसमें विद्यार्थी परिषद् की पूर्व जिला छात्रा प्रमुख ज्योति ठाकुर,पूर्व नगर मंत्री कपिल झारिया.वर्तमान नगर मंत्री तुषार यादव, नगर छात्रा प्रमुख गुंजन स्वामी, नगर विद्यालय प्रमुख आर्यन झारिया, मीडिया प्रमुख छोटे ठाकुर, SFS प्रमुख सत्यम सोनी, महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष आदर्श अवधवाल, इकाई मंत्री मनीष कुमार चड़ार, प्रमुख कार्यकर्ता शिवम ठाकुर, शरद ठाकुर,अजय जंघेला, एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए....!


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

Post a Comment

Previous Post Next Post