BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब दो नहीं बल्कि एक ही डोज कम कर देगी कोरोना का खतरा, वैक्सीन लगवा सकेंगे इस उम्र के लोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 19, 2021

अब दो नहीं बल्कि एक ही डोज कम कर देगी कोरोना का खतरा, वैक्सीन लगवा सकेंगे इस उम्र के लोग



देश में बुरी तरह से फैला कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ते (Corona Vaccination) वैक्सीनेशन के बाद धीमा पड़ता दिखने लगा है। लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक और मॉडर्ना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसबीच वैक्सीन की दो डोज और उसके अंतराल को लेकर ज्यादातर लोग तनाव और परेशानी में थे। इसकी वजह दोनों डोज के बीच कोरोना होने का डर बना हुआ था, लेकिन अब आप को बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह अब देश में कोरोना की एक ही डोज (Corona Single Dose ) लेनी होगी। जिस से आप स्वस्थ रहेंगे।

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक ट्वीट के जरिए उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जॉनसन एंड जॉनसन की यह कोविड वैक्सीन सिंगल डोज वाली है यानी, इस वैक्सीन की एक ही डोज कोविड-19 का सामना करने में समर्थ होगी। इस वैक्सीन को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग लगवा सकेंगे।


तीसरे चरण में प्रभावी साबित होने वाली इस वैक्सीन की निर्माता कंपनी के अनुसार, सिंगल डोज वाली वैक्सीन कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में 85 प्रतिशत तक प्रभावी है, जो कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती होने के खतरे, मृत्यु दर और गंभीरता को कम करने में असरदार है। कंपनी के अनुसार, इस वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में काफी सकारात्मक नतीजे प्राप्त हुए हैं। जॉनसन एंड जॉनसन की इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से पहले इस एकल खुराक (Corona Vaccine) कोरोना टीके को अमेरिका, यूरोप समेत अन्य देशों में भी आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल चुकी है।

No comments:

Post a Comment