रेवांचल टाइम्स - सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्य कर रहा है मानवाधिकार परिषद। मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष आदित्य कश्यप एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत गिरी के द्वारा धर्मेंद्र कुमार यादव जी पिता टीकाराम यादव को मानवाधिकार परिषद का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है धर्मेंद्र कुमार यादव जो कि एक छोटे से परिवार से तालुकात रखते हैं ,समाज में क्षेत्रीय ग्रामीण क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए जिले में उनकी टीम के द्वारा असहाय और निर्बल, शोषण पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है साथ ही शासन एवं प्रशासन के साथ लगातार मिल कर ग्रामीणों को हर दम लाभान्वित करवाने का भरसक प्रयास किये जा रहे हैं ।
विगत दिनों शासन के निर्देशानुसार संगठन के द्वारा कोविड-19 में लोगों को सभी तरफ का सहयोग एवं ग्रामीण अंचलों मैं जागरूकता काय॔ क्रम आयोजित कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने का प्रयास किये थे । समुचित स्वास्थ्य परीक्षण एवं लोगों को सुरक्षित बचाने मैं घर घर जाकर जागरूकता का संदेश दिया गया था । क्षेत्रीय ग्रामों का भ्रमण करके लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए भी सतत प्रयास किये गये थे । साथ ही ग्राम की चाहे वह बिजली से संबंधित समस्या हो या किसी भी प्रकार की ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के लिए मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा तत्काल प्रशासन के सहयोग से एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर क्षेत्रीय ग्रामीण जनों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रयास में लगे हुए हैं । मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव के द्वारा मंडला जिले ग्राम घटेरी जनपद पंचायत नैनपुर के निवासी रामप्रसाद बैगा जो कि आर्थिक एवं शारीरिक रूप से अपंगता, विकलांगता से ग्रसित था एक दिन उनके द्वारा मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष को अपनी जीवन निर्वाह की पूरी व्यथा रामप्रसाद बैगा के द्वारा बताई गई जिसे तत्काल मानवाधिकार परिषद प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह को इसकी जानकारी दी और इनके जीवन निर्वाह करने की व्यवस्था बनाने की चर्चा की गई । पश्चात जिला प्रशासन का समुचित ध्यान इस और गया और तदोपरांत जिला कलेक्टर मैडम के द्वारा तत्काल रामप्रसाद बैगा के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया आज जहां पर ग्राम पंचायतों के द्वारा कहीं पर भी अनदेखा कर दिया जाता है ऐसी उपस्थिति में मानवाधिकार परिषद संगठन के द्वारा लोगों की सहायता और मदद के लिए एक वैकल्पिक और सहायता का केंद्र साबित हो रहा है।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment