BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबी सर्रा में शराब के नशे में धुत्त डॉक्टर करते हैं मरीजों का इलाज, हो रहा है आम जनता के साथ खिलवाड़....... विडियो वायरल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 20, 2021

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबी सर्रा में शराब के नशे में धुत्त डॉक्टर करते हैं मरीजों का इलाज, हो रहा है आम जनता के साथ खिलवाड़....... विडियो वायरल



रेवांचल टाईम्स -भगवान के बाद अगर किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है तो वह डॉक्टर है। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में डॉक्टर को भगवान के बाद का दर्जा दिया गया है। भगवान जीवन देते हैं लेकिन समय पड़ने पर उस जीवन को बचाने का काम डॉक्टर करता है। लेकिन जब डॉक्टर ही शराबी हो तो वह कैसे लोगों का इलाज करेगा।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबी सर्रा में शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पात:



 अस्पतालों के डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में एक ऐसा मामला जनपद पंचायत कुरई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबी सर्रा  में देखा गया है। वहाँ के सरकारी अस्पताल का एक डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया।


शिकायतकर्ता के पुत्र ने बताया कि मेरे पिता तेज सिह बिसेन  प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने के लिए गए हुए थे तभी डॉक्टर प्रवीण ठाकुर मेरे पिताजी का इलाज किया और बैठने के लिए बोला तभी डॉक्टर के द्वारा बोला गया कि आप ही हो क्या जो मेरे शिकायत सीएम हेल्पलाइन मैं करते हो उसी बात को लेकर डॉक्टर आप शब्दों प्रयोग करते हुए चप्पल मारने की बात कहते हुए हॉस्पिटल के गेट बंद कर दिया और मेरे पिताजी को मारने पीटने की धमकी देने लगा तभी ग्रामीणों ने डॉक्टर का विरोध करने लगे तो डॉक्टर हॉस्पिटल छोड़कर भागने लगा और हम लोगों के द्वारा थाना कुरई मैं शिकायत  डॉक्टर के नाम से कराई गई है


ग्राम कोटवार से जानकारी ली गई तब कोटवार ने बतलाया की डॉक्टर शराब के  नशे में था वह  तेज सिंह बिसेन के साथ चप्पल माने की बात डॉक्टर के द्वारा कहीं गई है 


ग्राम पंचायत सरपंच से बात हुई तो सरपंच ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ विवाद तो हुआ है लेकिन विवाद खत्म होने के बाद मैं वहां गया था तब मुझे जानकारी हुई कि तेज सिह बिसेन और डॉक्टर के  बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई है 


जानकारी प्राप्त हुई की डॉक्टर  को इससे पहले भी शराब के नशे में धुत्त कई बार देखा गया है। इन पर शराब के नशे में लोगों का इलाज करने के कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन डॉक्टर पर इसका कोई असर नहीं होता है। और डॉक्टर प्रवीण ठाकुर हॉस्पिटल में अपनी मर्जी के हिसाब से ड्यूटी करता है महीनों में बहुत कम हॉस्पिटल में उपस्थित रहता है


कुरई थाना

टी आई मनोज गुप्त

इनका कहना है कि तेज  सिंह बिसेन ने डॉक्टर प्रवीण ठाकुर के नाम से शिकायत की गई है  यह शिकायत को संज्ञान में लिया गया है



प्रवीण ठाकुर

डॉक्टर धोबीसर्रा

आपको जो भी बात करना है थाना कुरई से बात करो मेरी f.i.r. हो गई है वही बताएंगे।

No comments:

Post a Comment