रेवांचल टाइम्स -- नैनपुर नगर में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अखंड भारत दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया वही इस कार्यक्रम में नगर में राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा सैकड़ों की संख्या में रैली भी निकाली गई जिसमें सभी अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता के द्वारा यह शपथ ली गई भारत देश को हम सभी अखंड भारत बनाएंगे रैली की शुरुआत रेस्ट हाउस के सामने से की गई जय श्रीराम के नारे के साथ संपूर्ण बाजार में भ्रमण करने के बाद रैली का समापन बांसुरी वादक चौक में किया गया जिसमें भारी मात्रा में बजरंगी मौजूद रहे वही नगर अध्यक्ष विपिन अवधवाल का कहना है कि राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा समाज के हित में हमेशा ही अच्छे कामों को किया जाता है और सदैव ही किया जाएगा आने वाले समय में भी राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन भी नगर में किया जाएगा
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद -- राष्ट्रीय बजरंग दल के इस कार्यक्रम में नैनपुर नगर के नगर अध्यक्ष विपिन अवधवाल उपाध्यक्ष राकेश सेन जी नगर महामंत्री सुंदरम साहू नगर मंत्री संजय चंद्रवंशी नगर मंत्री मनीष श्रीवात्री मीडिया प्रभारी सुधीर केहरी एवं गौ रक्षा प्रमुख नवीन नामदेव अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी उपाध्यक्ष संजय ठाकुर समनापुर नगर मंत्री प्रदीप प्रजापति एवं महामंत्री संदीप उपाध्याय एवं बिट्टू राठौर एवंसभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment