Breaking

revanchal times new

यात्री ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ करवाने के लिए कल शुरू होगा राम सेना समाजसेवी संगठन का आंदोलन,कल रहेगा नगर बंद



रेवांचल टाइम्स :- कोरोना काल में लॉक डाउन के तहत बंद पड़ी सभी यात्री ट्रेनों का पुनः नियमित परिचालन नही होने से उक्त रेलखंड से जुड़े यात्रियो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त रेलखंड में किसान, गरीब मेहनतकश मजदूर रेल उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। यात्री ट्रेनों की कमी से निजी वाहनों से यात्रा करने में आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।


नैनपुर से जबलपुर लोकल रेल सेवा विगत वर्ष २२ मार्च २०२० से आज तक बंद है। ज्ञात हे की विगत वर्ष लॉकडाउन के चलते लोकल रेल सेवा स्थगित कर दी गई थी। अतः विगत वर्ष से लेकर इस वर्ष तक लॉकडाउन दो बार खुल चुका पर नैनपुर की लोकल रेल सेवा अभी तक स्थगित है। यह भी ज्ञात होवे की मंडला रेल लाइन का C.R.S. पूर्ण होने के बाद भी यह लाइन अभी तक चालू नही की गई एवं बलाघाट लाइन की लोकल रेल सेवाएं आज तक स्थगित है। 


            अतः इसके चलते आम जनमानस को अनेक कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | आमजन की इस मज़बूरी का फायदा उठा कर बस मालिक बस का किराया अधिक वसूल रहे हैं। दिनोदिन बस का किराया तेजी से बढ़ते जा रहा है। अतः जो रेल सेवा वर्तमान में प्रारंभ है। उसका समय आनिश्चित है, जिसके चलते नगर की राम सेना समाज सेवी संगठन है कई बार नगर रेलवे विभाग के स्टेशन इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा एवं आंदोलन करने की चेतावनी दी राम सेना समाज सेवी संगठन रेलवे विभाग से यह आग्रह किया था की,

जल्द से जल्द नैनपुर से हर तरफ की लोकल सेवाएं प्रारंभ की जाय एवं संगठन को ३ दिन के अंदर आपके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराया जाऐ| तथा तीन दिन के समय पश्चात उचित कार्यवाही ना होने पर हमारे संगठन द्वारा नगर बंद एवं माल गाड़ी रोको आन्दोलन किया जावेगा।

लगातार नैनपुर क्षेत्र की जनता द्वारा नैनपुर मंडला एवं जबलपुर गोंदिया रेल चलाने की मांग की जा रही है इस मार्ग के समर्थन में  31 अगस्त दिन मंगलवार को नैनपुर बंद किया जाएगा जिसके उपलक्ष्य में दिनांक 27 अगस्त 2021 को राम सेना समाजसेवी द्वारा स्टेशन प्रबंधक नैनपुर , श्रीमान एसडीएम नैनपुर , नगर निरक्षक नैनपुर को नैनपुर बंद का ज्ञापन दिया गया जिस कार्यक्रम में राम सेना समाजसेवी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, सचिव गगनदीप, सह सचिव रितेश डेहरिया, सह मंत्री अब्दुल सोहेल खान एवं सदस्य तुषार श्रीधर ,साजिद रजा,हिमांशु शिववंशी ,निशु नैनपुर के वरिष्ठ नागरिक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री बालकृष्ण खंडेलवाल जी,शुभम शिव चौरसिया,अजय नावेरिया , विशाल अवधवाल आदि उपाशिति रहे। राम सेना समाजसेवी के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव नेम नगर की समस्त जनता से आग्रह करते हुए कहा कि इस नगर बंद के कार्यक्रम मे आप सभी का समर्थन जरुरी है ।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new