रेवांचल टाइम्स :- हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नवीन खेल एवं जन कल्याण समिति नैनपुर द्वारा खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के उत्साहवर्धन के लिए एक दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें नैनपुर नगर की छह टीमों न्यू इलेवन, नैनपुर स्टार, जिओ दलदली, किंग इलेवन, दलदली इलेवन, न्यू स्टार ने भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच दलदली इलेवन और न्यू स्टार के बीच खेला गया जिसमें न्यू स्टार 2-0 से विजयी रही।
दूसरा मैच जिओ दलदली और किंग इलेवन के बीच खेला गया जिसमें जिओ दलदली 4-0 से विजयी रही,
तीसरा मैच न्यू स्टार और नैनपुर स्टार के बीच खेला गया जिसमें नैनपुर स्टार 2-0 से विजयी रही, चौथा मैच न्यू इलेवन और जिओ दलदली के बीच खेला गया जिसमें जिओ दलदली 1-0 से विजयी रही।
फाइनल मैच जिओ दलदली और नैनपुर स्टार के बीच कांटेदार मैच खेला गया जिसमें ट्राईवेकर में नैनपुर स्टार 4-2 से विजेता रही।
विजेता एवं उपविजेता टीम को विनय कोष्ठी एवं साईं स्पोर्ट्स (चीकू) की ओर से जर्सी एवं भाग लेने वाली सभी टीमों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रवि तेजा, ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन, पीटीआई डी एस ठाकुर, मनीष चक्रवर्ती, सेंकी नारंग की ओर से एक-एक फुटबॉल देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रॉयल वालीबॉल क्लब नैनपुर, गणेश कोकडिया, कमलेश मालवीय, नेमी बिरिया, महेश तिवारी, खलेश रजक, इंद्रेश तिवारी, सुजीत प्रजापति, नितिन ठाकुर, श्रीयष महुले, अजीत चौधरी, प्रदीप समुद्रे, संजीव सोनी, अमर सिंह चंदेला, सत्येंद्र तिवारी, जुगनू भाई जान, मनीष कटकवार, राहुल चक्रवर्ती आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन विश्व पटल पर भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का उत्सव है !
उम्मीद है कि खेलों के प्रति विकसित हो रही हमारी सजग और सकारात्मक दृष्टि जल्दी ही खिलाड़ियों और संसाधनों के बीच की खाई को पाटने का माध्यम बनेगी।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️


No comments:
Post a Comment