रेवांचल टाइम्स :- प्रधानमंत्री पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों व गांवो को स्वच्छ रखने के लिए तरह तरह के प्रयास किए जा रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री के मिशन को सरकारी विभाग ठेंगा दिखा रहे हैं। ग्राम पंचायत निवारी में सड़क के पास फैली गंदगी इस ओर साफ इशारा कर रही है। सड़को पर फैल रही गंदगी से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन जनपद पंचायत के अधिकारी इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे है।
प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए भारत स्वच्छ अभियान की ग्राम पंचायत निवारी के ब्लॉक में धज्जियां उड़ रही है। लोक सेवा केंद्र ब्लॉक में कार्यालय के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्वच्छता के नाम पर इन सरकारी कार्यालयों में सफाई नाम मात्र की हो रही है।
वहीं थोड़ी दूर जनपद पंचायत कार्यालय भी मौजूद है एवं जहां अधिकारियों का आना जाना रोजाना लगा रहता है। लेकिन इसके बावजूद भी किसी की नजर इस कचरे पर शायद नहीं पड़ रही, या फिर देख कर अनदेखा किया जा रहा है।अधिकारियों के ऑफिस के आगे कचरे के ढे़र यह साबित कर रहे हैं, की अधिकारी और कर्मचारी किस तरह लापरवाह हैं।
सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही होती है। एवं इस कचरे के ढेर को देखकर प्रतीत होता है कि यह काफी दिनों से इखट्टा किया गया है एवं आसपास के कार्यालय एवं घरों के कचरे यहां लाकर डाल दिए गए हैं। जिस कारण यहां अधिक गंदगी पनप रही है। बरसात की वजह से इस कचरे के ढेर में पानी भरते हैं इसकी गंध इलाके के चारों तरफ फैल रही है जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने का अंदेशा बना हुआ है लेकिन सरकारी अफसरों ने अपनी आंख पर पट्टी बांध ली है जहां यह कचरे का ढेर है इससे कुछ ही दूरी पर जनपद पंचायत सीईओ का कार्यालय है लेकिन आज दिनांक तक इस कचरे के ढेर को यहां से अलग कर साफ सफाई नहीं की गई जोकि सरपंच सचिव एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री देशवासियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाने का संदेश दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभाग के कर्मचारी इस तरह लापरवाही कर मोदी जी के संदेश की एवं स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहे है।
वहीं अधिकािरयों द्वारा सफाई के नाम पर कोई बजट खर्च नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते शशग्रामीणों क्षेत्राें में पर्याप्त मात्रा साफ सफाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों की पालना कर अपने प्रयासों से साफ सफाई की जा रही है।
केन्द्रराज्य सरकार ने कलेक्टर को साफ सफाई के तौर पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनाकर साफकेन्द्रराज्य सरकार ने कलेक्टर को साफ सफाई के तौर पर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनाकर साफ सुथरा रखने के आदेश रूए गए। सुथरा रखने के आदेश दिये गए हैं
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:
Post a Comment