BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़... वार्ड नंबर 6 बीच टोला मेहदंवानी मे भारी बारिश के चलते कई साल पुरानी सड़कें दम तोड़ती नजर आ रही है जिम्मेदार फिर भी बने मुख दर्शक जानिए क्यों... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 7, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़... वार्ड नंबर 6 बीच टोला मेहदंवानी मे भारी बारिश के चलते कई साल पुरानी सड़कें दम तोड़ती नजर आ रही है जिम्मेदार फिर भी बने मुख दर्शक जानिए क्यों...



रेवांचल टाइम्स... डिंडोरी जिले के मेहदंवानी विकासखंड अंतर्गत वार्ड नंबर 6 बीच टोला मैं इन दिनों भारी बारिश के चलते गंदा पानी के साथ साथ रोड में कीचड़ के कारण ग्रामीणों का चलना भी दुश्वार हो गया है जानकारी के मुताबिक यहां वार्ड नंबर 6 में सीसी रोड लगभग 8 साल पहले बनी थी जो आज भारी बारिश के चलते दम तोड़ती नजर आ रही है और जगह-जगह दरारों के साथ-साथ गड्डी भी पड़ गए हैं जो एक बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं जहां कभी बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है फिर भी विकास खंड के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता ही देखी जा रही है जो किसी भी प्रकार की पहल करने को आगे नहीं आ रहे हैं साथ ही इसके प्राप्त जानकारी के अनुसार कई वार्डो लंबे समय से साफ-सफाई का काम भी ठप पड़ा हुआ है और तो और कई वार्ड की कांक्रीट रोड कीचड़ में तब्दील होती नजर आ रही है लेकिन जिम्मेदार आखिर क्यों खामोश बने हुए हैं इस और क्यों कोई पहल नहीं कर रहे हैं आखिरकार यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल खड़ा करता है



रेवांचल टाइम्स मेहदंवानी

No comments:

Post a Comment