BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑनलाइन दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में उच्च शिक्षा के आदेशानुसार आत्मरक्षा प्रशिक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 7, 2021

ऑनलाइन दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में उच्च शिक्षा के आदेशानुसार आत्मरक्षा प्रशिक्षण

 



रेवांचल टाइम्स  - आनलाइन कार्यक्रम  मैं ही दुर्गा का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त बनाने के इस महत्वपूर्ण  अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के आरम्भिक तौरतरीक़े सिखाने के दृष्टिगत यह आयोजन किया गया 

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार महाविद्यालय के महिला विकास प्रकोष्ठ  व आईक्यूएसी के सयुंक्त तत्वाधान में  आत्मरक्षा वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर  आज दिनांक 05/08/ 2021 को किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा  प्रसाद नगपुरे प्रभारी महिला अपराध प्रकोष्ठ मण्डला व विशिष्ट अतिथि सुश्री खुश्बू बिसेन प्रभारी महिला थाना मण्डला रहे तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने की।

कार्यक्रम में छात्राओं को जहाँ जागरूक किया गया वहीं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताये गए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि कहा कि महिलाओं की जागरूकता से ही देश का विकास है।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी नागपुरे ने महिला पर किये जाने वाले अपराध के प्रकार, महिला तस्करी/ अपहरण व घरेलू हिंसा से सुरक्षा  के विभिन्न उपाय व आत्मरक्षा के गुर सिखाए। जिला महिला थाना प्रभारी सुश्री खुश्बू बिसेन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन नम्बर उपयोग कर सकती है। पुलिस हर पल मदद को तैयार है। महिला, बालिकाओं को अपनी रक्षा के लिये जागरूक होना जरूरी है। 

 महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सिंगौर ने कहा महिलाओं को अपनी मौनता तोड़नी होगी। इस वर्चुअल प्रशिक्षण में छात्राओं द्वारा प्रशिक्षकों से प्रश्न भी किये गए।कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ नवीन हरदहा स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ के खान,डॉ विजय मौर्य, डॉ घनश्याम झारिया,श्रीमती दीपिका कुशवाहा,श्रीमती गरिमा छाबड़ा,सन्दीप चौरसिया,एवं महाविद्यालय की छात्राओं की उपस्थिति रही।आभार प्रदर्शन महिला विकास प्रकोष्ठ प्रभारी शोभना पटेल द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment