Breaking

revanchal times new

पहले बात फिर मुलाक़ात और सम्बन्ध बनाने का मामला थाने पहुंच गया ...... जानिए पूरा मामला



बिलासपुर: पहले बात फिर मुलाक़ात और सम्बन्ध बनाने का मामला थाने पहुंच गया। ऐसी ही एक घटना की खबर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने से आ रही है। एक 40 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज़ करवाई की शादी का झांसा देकर दो साल से उसका दैहिक शोषण किया जा रहा है, साथ ही अब आरोपी जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 जून 2020 को एक 40 वर्षीय महिला पीड़िता ने थाना में उपस्थित होकर दैहिक शोषण का शिकार होना बताया। अपनी लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ‘ सूरज बर्मन ‘ से उसकी मुलाकात दो साल 2018 में हुई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। 18 दिसम्बर 2018 को सूरज बर्मन ने मेरे ही घर में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सूरज लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। यह सिलसिला 2 साल तक चलता रहा। इस दौरान कई बार मना भी किया। लेकिन शादी करने का झांसा देकर शोषण करता रहा। सूरज ने अब शादी करने से इनकार कर दिया है। उसने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में आरोपी सूरज के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 506 के अपराध पंजीबद्ध किया गया। एफआईआर दर्ज की खबर के बाद आरोपी सूरज फरार हो गया। आरोपी सूरज बर्मन पिता स्वर्गीय अप्पन बर्मन उम्र 52 साल प्राचीन पन्ना नगर जरहाभाटा का रहने वाला है। इस बीच मुखबीर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल किया। जुर्म कबूल किए जाने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post