BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का असर खस्ताहाल सड़क पर डाली गई मुरम जल्दी बनेगी नई सड़क... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 4, 2021

खबर का असर खस्ताहाल सड़क पर डाली गई मुरम जल्दी बनेगी नई सड़क...

 



  रेवांचल टाइम्स नैनपुर -  मण्डला जिले के नैनपुर नगर के वार्ड नंबर 10 होस्टल के पीछे के मुख्य मार्ग  की सड़क जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि  सडक पिछले कई वर्ष से खस्ताहाल होने से आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में इस मार्ग से आवागमन खतरे से खाली नहीं है। राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को इस सड़क से आने जाने में परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग शासन प्रशासन से की है।


नही बनी आगे की सड़क अधूरे कार्य होने के कारण नहीं बदले हालात


वार्ड  के  लोगो की मानें तो वार्डवासियों ने यह जानकारी दी गई थी कि सड़क का टेंडर पास चुका है, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर पुलिया तक ही हो पाया है। वार्ड   कहना था है कि बरसात के इन दिनों में इस सड़क की हालत और भी बद्तर हो जाती है। बारिश में इस सड़क पर चलना आम आदमी के लिए बहुत ही दिक्कत भरा साबित हो रहा है। स्कूली बच्चे व दोहिया वाहन चालक गिरकर अक्सर चोटिल हो रहे थे। इसी सब परेशानी को देखते हुए रेवांचल टाइम में प्रमुखता से इस खबर को लगाया जिसका असर यह हुआ कि इस सड़क पर अभी तत्काल मुरम डाल कर आने जाने हेतु टेंपरेरी तरीके से सड़क बनाई गई जिससे  लोगों को आने जाने में कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा वही बताया गया है कि जल्दी इस रोड को सीसी रोड के रूप में निर्मित किया जाएगा फिलहाल इस रोड को अभी मुरम डालकर लोगों के आवागमन के लिए बनाया गया है वहीं वार्ड वासियों का कहना है कि मुरम डालने से कम से कम रोड अब चलने लायक तो हो गई है


                       

 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment