रेवांचल टाईम्स - कई वर्षों से खस्ताहाल सड़क से आने जाने मजबूर वार्डवासी रो रहे खून के आंसू
मण्डला जिले के नैनपुर नगर के वार्ड नंबर 10 होस्टल के पीछे के मुख्य मार्ग की सड़क जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सडक पिछले कई वर्ष से खस्ताहाल होने से आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में इस मार्ग से आवागमन खतरे से खाली नहीं है। राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को इस सड़क से आने जाने में परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग शासन प्रशासन से की है।
नही बनी आगे की सड़क अधूरे कार्य होने के कारण नहीं बदले हालात
वार्ड के लोगो की मानें तो वार्डवासियों ने यह जानकारी दी गई थी कि सड़क का टेंडर पास चुका है, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर पुलिया तक ही हो पाया है। वार्ड के गज्जू बघेल कहना है कि बरसात के इन दिनों में इस सड़क की हालत और भी बद्तर हो गई है। बारिश में इस सड़क पर चलना आम आदमी के लिए बहुत ही दिक्कत भरा साबित हो रहा है। स्कूली बच्चे व दोहिया वाहन चालक गिरकर अक्सर चोटिल हो रहे हैं।
लोग प्रतिदिन हो रहे परेशान
वार्ड के छोटे कुमार ने बताया कि यहां के बुजुर्गों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वे अक्सर इस खस्ताहाल हो चुकी सड़क के कारण बहुत परेशान होते हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और बुजुर्गो की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस सड़क को नव निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। वार्ड पार्षद नही देती ध्यान
वहीं वार्ड के लोगों का कहना है कि आज लगभग 4 वर्ष हो चुके हैं इन 4 वर्षों में हमारी वार्ड के पार्षद सविता यादव के द्वारा वार्ड में कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता इतने सालों से सड़क की हालत जर्जर है लेकिन पार्षद के द्वारा इस सड़क में आज तक कोई भी मैटेरियल डस्ट नहीं डलवाई गई है वहां रहने वाले रहवासियों का कहना है कि इस सड़क के बाजू में हमारा घर है और सड़क से आना दूबर हो गया है दिन में तो जैसे तैसे आना जाना हो जाता है लेकिन रात में यह आना जाना बहुत ही कष्टपूर्ण होता है नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment