रेवांचल टाईम्स - परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एसडीओपी से लगाई न्याय की गुहार
केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत डूंडासिवनी गांव का मामला सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारों और दावों पर कुठाराघात
परिजनों ने कहा उच्च राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है आरोपी मामला दबाने की जारी है कोशिश
सिवनी जिले के केवलारी थाना अंतर्गत ग्राम डूंडासिवनी में एक 24 वर्षीय नव विवाहिता की ज़हर के सेवन से मौत हो गई। मृतिका को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय सिवनी ले जाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतिका का मायका मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतूरा का है। मृतिका 24 वर्षीय सोनम ठाकुर का विवाह 4 वर्ष पूर्व सिवनी जिले के केवलारी थाना के अंतर्गत ग्राम डूंडासिवनी निवासी महेंद्र ठाकुर के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मृतिका को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा बीते दो वर्ष से उसे मायके नहीं आने दिया जा रहा था। परिजनों ने एसडीओपी कार्यालय केवलारी पहुंचकर शीघ्र अति शीघ्र मामले की जांच कर न्याय की मांग की है। केवलारी एहडीओपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:
Post a Comment