Breaking

revanchal times new

ब्रेकिंग न्यूज़... मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा का अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते बिना अनुमति तिरंगा रैली निकालने पर 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज...

 




रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी जिला मुख्यालय में मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा का अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते एसडीएम की बिना अनुमति के तिरंगा रैली निकालने पर कोतवाली थाने में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है 22 जुलाई से डिंडोरी जिले की जनपद पंचायत प्रांगण में कार्यालय कलम बंद हड़ताल में डटे हुए हैं शुक्रवार 30 जुलाई को हड़ताल में बैठे नवा दिन हो चुका है अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के कार्यालय कलम बंद हड़ताल में बैठने से ग्राम पंचायत में ताला ताला लटका हुआ है जिससे कामकाज भी पूरी तरह ठप हो गया है हड़ताली अधिकारी कर्मचारी पूरे जोश के साथ शुक्रवार 30 जुलाई को तिरंगा रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया जहां बताया गया कि अधिकारी कर्मचारियों द्वारा एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था लेकिन जिसकी अनुमति नहीं मिली थी जिसके चलते कोतवाली पुलिस संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new