रेवांचल टाइम्स... डिंडोरी जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहे में स्थित रानी दुर्गावती स्मारक के सामने विधायक ओमकार मरकाम एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अपने समर्थकों के साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं ओमकार सिंह मरकाम मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पूर्व कमलनाथ की सरकार के समय मध्यप्रदेश में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया था किंतु वर्तमान भाजपा की सरकार ने अवकाश रद्द कर दिया जो आदिवासी समाज के लोगों के साथ भेदभाव होना माना जाता है डिंडोरी विधानसभा के कांग्रेसी आदिवासी विधायक नेता ओमकार मरकाम पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय अवकाश की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा रानी दुर्गावती स्मारक के एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ.

No comments:
Post a Comment