BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही केवल खानापूर्ति... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 7, 2021

आबकारी द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही केवल खानापूर्ति...



रेवांचल टाइम्स - जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अवैध जहरीली मदिरा विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार लगातार कार्यवाही जारी रखते हुए जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम द्वारा स्वयं आबकारी दल के साथ नैनपुर वृत्त के अन्तर्गत नैनपुर शहरी एवं इटका क्षेत्र संचालित संदिग्ध स्थानों, दकानों ढाबों एवं होटलों में छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से संग्रहित 78 पाव देशी मदिरा, 18 पाव विदेशी मदिरा एवं 17 बोतल बीयर के जब्त किये गये। इस अपराध में संलिप्त 03 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया   है   


   कार्यवाही के नाम पर केवल की गई खानापूर्ति     


     वही जब इस कार्यवाही की जानकारी रेवांचल टाइम्स संवाददाता राजा विश्वकर्मा के द्वारा आबकारी अधिकारी शैली सैयाम से कार्यवाही के दौरान ली गई तो आबकारी अधिकारी के द्वारा टालमटोल बात करके बात को टाल दिया गया संवाददाता द्वारा सभी वार्डो में कार्यवाही करने की बात की गई तो आबकारी अधिकारी शैली सैयाम के द्वारा कहा गया कि हम लोगों के द्वारा कार्रवाई की गयी और कि जा रही है  जिससे अधिकारी के द्वारा संवाददाता को संतुष्टि पूर्वक कोई जवाब नहीं मिल पाया यही लगता है कि आबकारी विभाग के द्वारा नैनपुर के  कुछ ठियो  में कार्यवाही कर कार्यवाही के नाम पर के नाम पर केवल टालामटोली ही की गई है जबकि नैनपुर के 15 वार्डों में देसी एवं अंग्रेजी शराब अवैध रूप से बेची जाती है  ओर बेची जा रही है वह भी नैनपुर शराब ठेकेदार के संरक्षण में और यह आपकारी विभाग अच्छी तरह से जानती है लेकिन आपकारी विभाग को केवल कार्यवाही के नाम पर टालामटोली ही करना है तो क्या करे, ऐसा लगता है  





वही आबकारी विभाग की ऐसी कार्यवाही को देखते हुए यही लगता है कि आपकारी विभाग के द्वारा केवल कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है जबकि आपकारी विभाग के नियमानुसार केवल नगर में शराब दुकान से शराब बेचने का आदेश दिया जाता लेकिन आपके आबकारी विभाग और ठेकेदार के द्वारा नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में देसी अंग्रेजी शराब के फुटकर दुकानें खुलवा कर धड़ल्ले से चलाई जा रही है जिस से लगातार नगर के बिक़वाई जा रही है जिससे वार्ड का माहौल खराब हो रहा है ठेकेदार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने ठेका क्षेत्र की परिधि में जगह-जगह अवैध फुटकर दुकाने खुली हुई है इन फुटकर दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है और तो और इन फुटकर दुकानों में शराब की बैठने की उचित व्यवस्था की हुई है जिस वजह से शराबी आराम से बैठकर घंटों शराब का मजा ले रहा है साथ ही फुटकर दुकानदार शराबियों को डिस्पोजल पानी पाउच नमकीन के पैकेट और बैठक चार्ज के नाम पर मनमाने दाम भी वसूल  जा रहे हैं। 


 ठेको से भी रात 11:00 बजे के बाद जारी है अवैध की बिक्री       


     नगर में बीमार हुए मरीज को भले दवाई उपलब्ध ना हो लेकिन शराबियों को आधी रात में यदि शराब की जरूरत पड़े तो आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है नगर के प्रत्येक वार्ड में फुटकर दुकान है 24 घंटे  शराबियों के लिए समझो खुली मिलती है शराब दुकान के ऊपर कमरे में ठेकेदार एवं उसके सेल्समैन रहते है जो कि आधी रात में भी सटर के नीचे से या फिर बगल से शराब उपलब्ध कराते हुए  नजर आते हैं।                   




  नैनपुर के इन वार्डों में बिकती है शराब।


                                                 वही आपको जानकारी के लिए बता दें कि वार्ड नंबर 7 का वार्ड नंबर 8 बुद्ध विहार के बाजू में, रेलवे इंस्टिट्यूट डिपो के बाजू में ,वार्ड नंबर 9 में ,वार्ड नंबर 10 में चार से पांच जगह, वार्ड नंबर 15 राधा कृष्ण मंदिर के सामने वार्ड नंबर एक में लगभग दो से तीन जगह वार्ड नंबर 14 में देशी-विदेशी एवं कच्ची शराब सब्जी मार्केट में निवारी में और भी सभी वार्डों में शराब के शौकीनों को आधी रात में भी आसानी से शराब उपलब्ध हो रही है।




                                              दबाव आने पर छुटपुट कार्यवाही से इतिश्री         




                आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ठेकेदारों से मिलीभगत कर नैनपुर नगर में अवैध शराब का कारोबार चला रहे हैं जब कार्रवाई का दबाव आपकारी पर पड़ता है तो फुटकर दुकान चलाने वाले एक दो लोगों को गिरफ्तार कर थोड़ी बहुत शराब बरामद कर दिखाकर केस बना दिया जाता है शराब कम बरामद होने से सेल्समैन की जल्दी जमानत हो जाती है             




कार्यवाही के दौरान यह रहे मौजूद-  


     इस कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक शैली सैयाम, श्रीमति इन्दु उपाध्याय, गिरिजा धुर्वे तथा आबकारी मुख्य आरक्षक हरेसिंह, आबकारी आरक्षक बिहारी लाल साहू, रघुनाथ उईके, महेश पटेल, ईशुलाल, ममता बैरागी एवं शकुन्तला सैयाम उपस्थित रहे।





नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment