BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री अन्य उत्सव समारोह... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 7, 2021

जिले मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री अन्य उत्सव समारोह...


रेवांचल टाइम्स - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में 7 अगस्त को अन्न उत्सव मनाया जायेगा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और इसके साथ ही प्रदेश की 25 हजार 435 राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरण होगा । प्रत्येक दुकान पर प्रतीकात्मक रूप से 100 हितग्राहियों को थैले में राशन दिया जायेगा । बालाघाट जिले की 620 उचित मूल्य दुकानों पर 07 अगस्त को अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा । 07 अगस्त के अन्न उत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी तय करने एवं इसकी जानकारी जन - जन तक पहुंचाने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाली जा रही है । रैली में शामिल बच्चे आम जन को 07 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने गांव की उचित मूल्य दुकान आने का संदेश दे रहे है । आज 05 अगस्त को ग्राम लिंगापौनार , मेंहदीवाड़ा , झाड़गांव , पोंडी - ग , रजेगांव , बड़गांव , कटंगी , देवरी , खैरलांजी , गुदमा , पुलपुट्टा , घुनाड़ी , सारद सिवनी , सिर्रा , खुरसोड़ी , कोसुंबा के स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर अन्न उत्सव कार्यक्रम का प्रचार किया है । आगामी 07 अगस्त 2021 को बालाघाट जिले की सभी 620 उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है । प्रथम दिन 07 अगस्त को जिले के एक लाख 20 हजार हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण का लक्ष्य रखा गया है । 07 अगस्त को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एवं आम जनता की सहभागिता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और सभी हितग्राहियों को 10 किलोग्राम के बैग में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा । यदि किसी हितग्राही की पात्रता 10 किलोग्राम से अधिक है तो उसे 10 किलोग्राम खाद्यान्न बैग में एवं शेष खाद्यान्न हितग्राही द्वारा लाई गई बोरी या अन्य थैले में दिया


जायेगा ।


रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment