BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 10किलो अनाज की पैकेट किये गए वितरण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 7, 2021

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 10किलो अनाज की पैकेट किये गए वितरण...


रेवांचल टाइम्स - नैनपुर में  शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ व हितग्राहियों को  राशन वितरण किया गया यहां नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल  मुख्य रूप से मौजूद रहे नैनपुर की सभी राशन दुकानों पर  लोगो को निशुल्क रॉशन वितरण किया गया एवम सभी हितग्राहियों को 10 किलो के रॉशन के पैकेट वितरित किये

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण के भव्य आयोजन नैनपुर तहसील की सभी राशन दुकानों पर मनाया गया जहां हितग्राहियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत मिलने वाली नियमित राशन के साथ साथ राशन का वितरण किया गया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सबको भोजन पर्याप्त पोषण के अंतर्गत 10 किलो  रॉशन के पैकेट दिए ।

दरसअल प्रदेश भर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ यह आयोजन नैनपुर के सामुदायिक भवन परिसर में  हुआ जिसमे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया जिसमें अतिथि के तौर पर नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष  नरेश चंद्रोल व अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जहां  हितग्राहियों को राशन के 10 किलो के पैकेट का वितरण किया गया । इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष कासिम अली भाजपा  नगर अध्यक्ष राकेश रजक  महामंत्री दिनेश रजक , पार्षद संजय अवधवाल पार्षद संगीता लारेश्वर, प्रमोद सोनी ,खुब्बी लाल नामदेव व सीएमओ  शिव प्रसाद धुर्वे एवम सभी भाजपा कार्यकर्ता एवम नगरवासी मौजूद रहे                                                       

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment