रेवांचल टाईम्स - घटना दिनाॅक से ही फरार हैं, पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक ने इन आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है।
थाना तिलवारा में दिनाॅक 26-6-21 को सुशांत उर्फ मधु जैन पर हमला करने वाले आरेापियेां के विरूद्ध 304/21 धारा 341, 307, 324, 294, 506, 147, 148, 195ए, 427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था प्रकरण के आरोपी घटना दिनाॅक से ही फरार हैं, पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी 1- रामलखन यादव पिता रज्जन यादव निवासी ककरतला पर 10 हजार रूपये , 2- अज्जू उर्फ अजय यादव पिता रज्जन यादव निवासी ककरतला पर 6 हजार रूपये, 3-अनिल यादव पिता हुब्बी लाल यादव निवासी ककरतला पर 6 हजार रूपये, 4- धर्मेन्द्र यादव पिता रविशंकर उर्फ रब्बू यादव निवासी शास्त्री नगर तिलवारा पर 6 हजार रूपये, 5-हिमांश्ुा उर्फ धीरू ठाकुर पिता बुद्धविलास सिंह निवासी शास्त्री नगर पर 6 हजार रूपये, 6-दिलावर उर्फ दिवाकर पिता संग्राम सिंह चैकसे निवासी बड़ा पत्थर तिलवारा पर 6 हजार रूपये, 7- राजा यादव पिता गुड्डा यादव निवासी बडा पत्थर रांझी की गिरफ्तारी पर 6 हजार रूपये ईनाम उद्घोषित किया गया है ।
इसी प्रकार थाना लार्डगंज के अपराध कंमाक 467/21 धारा 420,406 भादवि के प्रकरण मे फरार आरोपी मनीष गुप्ता पिता दशरथलाल गुप्ता निवासी महावीर मदिर के बाजू मे रानीताल लार्डगंज की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार तथा थाना मढोताल के अपराध क्रमांक 774/20 धारा 354, 34 भादवि एवं 7, 8 पाक्सो एक्ट मे फंरार सूरज चैधरी पिता मुन्नालाल चैधरी उम्र 22 वर्ष निवासी चमन नगर माढोताल की गिरफ्तारी पर 4 हजार रूपये ईनाम पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उद्घोषित किया गया है।

No comments:
Post a Comment