मामला बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम गुडली में एक चार वर्षीय बच्ची अम्बिका भलावी पिता मोहन सिंह भलावी की पानी मे डूबने जाने से मौत हो गई। स्थानिए लोगो व पुलिस के मुताबिक बच्ची नहाने के लिए पास के ही नाले में गई थी पर बहुत देर तक बच्ची घर नही आई तो घर वालो ने बच्ची को ढूंढते हुये नाला की तरफ गए तभी म्रतक बच्ची के साथ गए बच्चों ने बताये की वह गहरे पानी मे घुसकर नहा रही थी तो गांव के लोग ढूढ़ने लगे। बहुत देर तक ढूढ़ते रहे पर नही मिली। बाद में मृतक बच्ची के साथ मे नहाने गए छोटे बच्चों ने ही बताए कि वहाँ गहरे पानी में डूब रही थी और चिल्ला रही थी तब कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग आए और पानी घुसकर ढूढ़ने लागे तो बच्ची की शव मिला। बच्ची को पानी से बाहर निकला तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी इस घटना सूचना परिजनों पुलिस को दी पुलिस ने गांव वाले के सामने ही पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव को मृतक बच्चे की परिजनों को सौप दिया गया।

No comments:
Post a Comment