BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 2, 2021

स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

मण्डला 2 जुलाई 2021



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में स्वामित्व योजना के तहत् चल रहे आबादी सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत नारायणगंज एवं बीजाडांडी क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से संचालित सर्वेक्षण कार्य की ग्रामवार जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि जुलाई के अंत तक ड्रोन सर्वे कार्य पूर्ण करें। सर्वे कार्य के साथ-साथ पोर्टल पर डाटा भी अपडेट करना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने तहसीलदार नारायणगंज अनिल जैन को अब तक संपन्न हुए सर्वे कार्य का डाटा आगामी 1 सप्ताह में एन्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएलआर को नारायणगंज क्षेत्र के पूर्ण हुए सर्वे कार्य के नक्शे पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोमवार से बिछिया क्षेत्र में आबादी सर्वे कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने एसडीएम बिछिया को निर्देशित किया कि बिछिया क्षेत्र के राजस्व अमले को आबादी सर्वेक्षण की जानकारी दें तथा इस कार्य में उनका सक्रिय सहयोग लें। कलेक्टर ने सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र के राजस्व अमले तथा एसएलआर के साथ समन्वय कर आबादी सर्वेक्षण का कार्य इस माह के अंत तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment