कलेक्टर ने वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा की
मण्डला 2 जुलाई 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को जिले के सभी सीएचसी केन्द्र में कोवैक्सीन का सेकण्ड डोज लगाया जाएगा। उन्होंने जिले के सेकण्ड डोज के लिए पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि ऐसे व्यक्ति जिनके कोवैक्सीन के प्रथम डोज के 28 दिन पूर्ण हो चुके हैं वे अपने नजदीकी सीएचसी सेंटर में जाकर कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। श्रीमती सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत टीकाकरण की प्रगति एवं डाटा एन्ट्री की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन महाभियान में संलग्न सभी संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में टीकाकरण सुनिश्चित करने के साथ ही उसी दिन वैक्सीनेशन की डाटा एन्ट्री करना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन की डाटा एन्ट्री के लिए एसडीएम एवं सीईओ जनपद जिम्मेदार होंगे। दोनों संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन के डाटा एन्ट्री गंभीरतापूर्वक सुनिश्चित कराएंगे। श्रीमती सिंह ने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां नेटवर्क की समस्या है वहां जिम्मेदार अधिकारी डाटा एन्ट्री की व्यवस्था बनाएंगे तथा पोर्टल पर डाटा अपडेट करांएगे। उन्होंने एसडीएम बिछिया को निर्देशित किया कि बिछिया और मोहगांव क्षेत्र के डाटा एन्ट्री को सुनिश्चित कराएंगे। कलेक्टर ने बैठक में दर्पण दुबे से डाटा एन्ट्री के संबंध में ब्लॉकवार जानकारी मांगी।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी श्री झारिया ने 3 जुलाई को कोवैक्सीन के सेकण्ड डोज लगाए जाने की जानकारी दी। कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगा चुके एवं 28 दिन पूर्ण कर चुके व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर दूसरे डोज के लिए पात्र व्यक्तियों को वैक्सीनेशन की जानकारी दें। इसी प्रकार डिस्ट्रिक्ट कमांड कंट्रोल सेंटर से भी कोवैक्सीन के सेंकण्ड डोज के लिए पात्र व्यक्तियों को सूचना पहुंचाएं।

No comments:
Post a Comment