Breaking

revanchal times new

दवाइयों के फर्जी बिलों पर हो रही थी शराब की तस्करी



शाहजहांपुर। दवाइयों के फर्जी बिलों पर हरियाणा में बनी अवैध शराब सप्लाई की जा रही थी। शुक्रवार रात पुलिस ने पिकप चालक को गिरफ्तार करके शराब के अवैध धंशे का खुलासा किया। पिकअप में हरियाणा मार्का की 161 पेटी शराब बरामद हुई।




एसओजी और चौक कोतवाली पुलिस को शुक्रवार रात शराब की तस्करी किए जाने की सूचना मुखबिर ने दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक पब्लिक स्कूल के सामने पिकअप को रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप में हरियाणा मार्का की 161 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इस पर पुलिस ने पिकअप चालक राकेश निवासी विकासनगर थाना लाइनपार बहादुरगढ़, जिला झज्जर, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। राकेश ने पुलिस को बताया कि झज्जर के कस्बा सांपला के रहने वाले फौजी और उसका पार्टनर पप्पू हरियाणा से अवैध शराब सप्लाई करते हैं। अवैध शराब की तस्करी दवाइयों और मेडिकल इक्विपमेंट के फर्जी बिलों पर की जाती है। गाड़ी में शराब को इस तरह पैक करके भरा जाता था, जो देखने में मेडिकल संबंधी इक्विपमेंट और दवाइयां लगती थीं। रास्ते में चेकिंग होने पर चालक फर्जी बिल और बिल्टी दिखा देता है। पकड़ी गई शराब बिहार के पटना ले जाई जा रही थी। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी इससे पहले चार बार शराब पटना पहुंचा चुके हैं। बरामद शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जाती है।





Post a Comment

Previous Post Next Post