BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूल्हे के भाई ने नई-नवेली दुल्हन की सड़क पर की जमकर पिटाई.....फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 24, 2021

दूल्हे के भाई ने नई-नवेली दुल्हन की सड़क पर की जमकर पिटाई.....फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर



रीवा: एमपी के रीवा में प्रेम विवाह कर घर जा रहे दूल्हा-दुल्हन की दूल्हे के भाई ने रास्ते मे जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद नव दंपती ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


रीवा शहर के रानी तालाब मंदिर में शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की रास्ते में जमकर पिटाई हो गई। यह पिटाई किसी और ने नहीं बल्कि दूल्हे के बड़े भाई ने की।

मामला चोरहटा थाने के मोहनी गांव का है। यहां रहने वाले रविराज सिंह चैहान का एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था लेकिन उसके साथ शादी के लिए परिजनों ने अनुमति नहीं दी थी। इस पर युवक ने रानी तालाब स्थित मंदिर में युवती के साथ शादी कर ली।

शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था। गांव के हनुमान मंदिर के समीप दूल्हे के बड़े भाई विजय बहादुर सिंह ने रोक लिया। युवक द्वारा किये गये प्रेम विवाह से नाराज बड़े भाई ने दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे हंगामा मच गया। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला दूल्हा खड़ा देखता रहा और दुल्हन पिटती रही।

दूल्हे का बड़ा भाई दुल्हन को जमीन पर पटक कर पीटता रहा। यह देख स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। फिर क्या, दूल्हा-दुल्हन के साथ थाने पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

No comments:

Post a Comment