Breaking

revanchal times new

कार और डम्पर के बीच भिड़त, पति-पत्नी सहित तीन की मौत



रायसेन। रायसेन जिले में भोपाल बायपास मार्ग(Bhopal Bypass Road) पर स्थित हलाली फिल्टर वाटर प्लांट (Halali Filter Water Plant)के पास गुरुवार को तड़के एक तेज रफ्तार कार और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर (Strong collision between a speeding car and a dumper) हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
रायसेन कोतवाली पुलिस ने अनुसार, हादसा गुरुवार तड़के करीब 2.30 से तीन बजे के बीच हुआ। उज्जैन निवासी राजेन्द्र सिंह जादौन अपनी पत्नी संध्या के साथ विदिशा जिले से उज्जैन की तरफ लौट रहे थे। तभी हलाली फिल्टर वाटर प्लांट के पास उनकी कार की सामने से आ रहे डम्पर से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार राजेन्द्र सिंह जादौन, उनकी पत्नी संध्या और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे तीनों लोगों के शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।




कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार सवार तीनों लोग उज्जैन के निवासी हैं और कार भी उज्जैन के आरटीओ में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new