रेवांचल टाईम्स :- गोंडवाना साम्राज्य गढ़ा मंडला की महारानी अपने राज्य और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाली अद्वितीय साहस, शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति महारानी दुर्गावती के 457 वां बलिदान दिवस अवसर पर विकासखंड अंतर्गत ग्राम माडोगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर क्षेत्रीय सामाजिक जन उपस्थित हुए कार्यक्रम दौरान महारानी के तैल चित्र पर हल्दी चावल से तिलक वंदन कर पुष्प अर्पित उनके महान बलिदान को याद किया गया। वही प्रबुद्ध जनों द्वारा महारानी दुर्गावती के साहस और शौर्य भरे जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
इस दौरान उपस्थित रहे इंजी. भूपेंद्र वरकड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, उजियार सिंह आर्मो, गोविंद परस्ते, माखनलाल सोयाम, झनक मरावी, मंगल सिंह सोयाम,रेवत सिंह, दिलीप मरावी,धन्नी परस्ते, हरदयाल मरकाम, सेवाराम पन्द्रों, पूरन सिंह मरावी,चेतराम वरकड़े,सुरेश वरकड़े,संदीप विश्वकर्मा,शिव तेकाम,अजय मरावी,भान सिंह,सुदीन पन्द्राम, रूप सिंह पन्द्राम सहित सामाजिक जन रहे उपस्थित।
संवाददाता बेनी लाल सिंगरौरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment