Breaking

revanchal times new

Milkha Singh का कोरोना से निधन, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि



चंडीगढ़। मशहूर वेटरन एथलीट मिल्खा सिंह (Milkha Singh) आखिरकार कोरोना वायरस (Corona virus) से जिंदगी की रेस हार गए. उन्होंने शुक्रवार देर रात अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी पत्नी की भी 5 दिन पहले कोरोना से मौत हुई थी. जिससे वे सदमे में थे. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने श्रद्धांजलि दी है.

91 साल के मिल्‍खा सिंह (Milkha Singh) को कोरोना(Corona) हुआ था. वह पहले मोहाली के निजी अस्पताल में काफी दिनों तक एडमिट रहे. उसके बाद उन्हें घर लाया गया. इसके बाद दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था. तब से उनका पीजीआई में चल रहा था. उनकी 2 दिन पहले कोरोना (Corona virus) रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और उनकी हालत में भी सुधार बताया जा रहा था.




इसी बीच शुक्रवार सुबह से उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. उनका ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level decrease) भी घटकर करीब 56 रह गया था. जिसके बाद से उन्हें आईसीयू में रखकर बचाने की कोशिश की जा रही थी. देर रात करीब 11.30 बजे उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ दिया.
मिल्खा सिंह (Milkha Singh) की पत्नी निर्मल कौर (Nirmal Kaur) भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का शिकार हो गई थीं. लंबे इलाज के बावजूद 5 दिन पहले उनकी मौत हो गई थी. खुद बीमार होने के कारण मिल्खा सिंह पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new