BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नदी में कपड़े धोने गई 2 किशोरियों की डूबने से मौत, बाहर निकाले शव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 19, 2021

नदी में कपड़े धोने गई 2 किशोरियों की डूबने से मौत, बाहर निकाले शव



छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश। जहां लोग वैश्विक महामारी कोरोना के संकट से परेशान हैं वहीं इस बीच हादसों का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, मध्यप्रदेश में हादसे दिन पर दिन बढ़ रहे हैं, अब दर्दनाक हादसे की खबर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आई है, छिंदवाड़ा के राखीकोल में दर्दनाक हादसा हो गेहा हो गया हैं, मिली जानकारी के मुताबिक नदी में डूबने से 2 किशोरियों की मौत हो गई है।

नदी डूबने से 2 किशोरियों की मौत

मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का है, छिंदवाड़ा के राखीकोल में 2 किशोरियों की डूबने से मौत हो गई है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 किशोरी कपड़े धोने के लिए गांव के बाहर से बहने वाली नदी में गई थी तभी पानी के तेज बहाव में दोनों किशोरी बह गई, इस हादसे में इन दोनों किशोरी की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों के शव निकाल लिए है, हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार

दमुआ पुलिस के अनुसार राखीकोल के मड़काढाना निवासी 14 वर्षीय कुमारी मधु पिता सुनील शीलू और 15 वर्षीय पायल पिता बलराम बेले कपड़े धोने के लिए गांव के बाहर बहने वाली नदी में गई थी, इस दौरान कपड़े धोते वक्त अचानक ही मधु और पायल पानी के तेज बहाव में बहने लगी, उन्हें बचाने का प्रयास किया गया लेकिन जब तक दोनों पानी में डूब गई थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच :

इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों के प्रयासों के बाद मासूम मधु शीलू और पायल बेले का शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम करा लिया है पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

No comments:

Post a Comment