BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ढाबे का संचालक ढाबे में सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया ,कब्जे से नगद 12 हजार 100 रूपये, 1 मोबाईल एवं सट्टा पट्टी जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 4, 2021

ढाबे का संचालक ढाबे में सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया ,कब्जे से नगद 12 हजार 100 रूपये, 1 मोबाईल एवं सट्टा पट्टी जप्त



अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।




आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना पनागर की टीम द्वारा 1 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 12 हजार 100 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी पनागर श्री आर.के. सोनी ने बताया कि आज दिनाॅक 4-6-21 की को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पडाव के पास सचिन द ढाबा का संचालक सचिन राय ढाबे मेंसट्टा पट्टी के अंक लिखकर रूपये पैसों का दांव लगवाकर अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर क्राईम बा्रंच एवं थाना पनागर की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बतायेनुसार सचिन ढाबे मे दबिश दी गयी, ढाबे के काउंटर पर बैठा एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखते दिखा जो पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछ जिसने पर अपना नाम सचिन राय उम्र 29 वर्ष निवासी पडाव पनागर बताया, कब्जे से सट्टा पट्टी, केलकुलेटर एवं 1 ओप्पो कम्पनी का एनराॅइड मोबाईल जिसमें व्हाटस्अप में ए.के. नाम से सेव नम्बर में एक सट्टा पट्टी थी, तथा नगदी 12 हजार 100 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।




उल्लेखनीय भूमिका - सटोरियें को पकडने क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, आरक्षक सादिक अली, अजय, जितेन्द्र तथा थाना पनागर के सहायक उप निरीक्षक एस.के. धुर्वे, आरक्षक विकास शर्मा, जसपाल की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment