Breaking

revanchal times new

डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में कुरई में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक...


रेवांचल टाईम्स - जिले की सहकारी समितियों में समीक्षा बैठकों का आयोजन वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर को ऑपरेटिव सेक्टर अखिलेश निगम की मौजूदगी में प्रारंभ हो गया है,बीते दिवस दिनाँक 04/06/2021को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा कुरई अंतर्गत आने वाली सहकारी समितियों में डिप्टी कमिश्नर

अखिलेश निगम की अध्यक्षता में समिति अंतर्गत कालातीत एवं चालू ऋण की माँग व वसूली, अऋणी कृषकों की माँग एवं वसूली खाद बीज भंडारण व वितरण , खरीफ 2020-21 में धान उपार्जन के अंतिम देयक प्रस्तुतीकरण, तथा वर्तमान गेहुँ उपार्जन 2021-22 के कुल उपार्जन, परिवहन,भुगतान समिति में उपलब्ध खाद स्टॉक व पीओएस मशीन में दर्शित स्टॉक, खरीफ सीजन हेतु बीजों की माँग, पीडीएस वितरण, गबन धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा सहित अंकेक्षण टीपो का पालन प्रतिवेदन, वर्ष 2020-21 के अंकेक्षण हेतु वित्तीय पत्रकों की तैयारी के संबंध में आवश्यक जायजा लिया गया, उक्ताशय की जानकारी सहकारी समिति महासंघ के मीडिया प्रभारी जोगेश ठाकुर द्वारा दी गई।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post