रेवांचल टाइम्स – निवास थाना अंतर्गत निवास नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 के निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार से प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं चक्रवर्ती परिवार के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री चरण लाल चक्रवर्ती के पौत्र(पोता) एवं बिपिन चक्रवर्ती के पुत्र विनायक चक्रवर्ती 3 वर्षीय बालक की घर में ही पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। बालक खेलते खेलते पानी के टब में जा गिरा जिसके बाद कुछ मिनटों के पश्चात ही मृत्यु हो गई। जैसे ही घर वालों की निगाहें उस ओर गई तो तुरंत ही बालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निवास ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment