रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जलेगांव मे अज्ञात कारणों से 2 जून सुबह 9:00 बजे एक नाबालिग युवती ने घर की मयार मैं दुपट्टा का फंदा बनाकर बेरहमी से फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों के द्वारा देखकर फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया और लाश की पुलिस बिना जानकारी दिए साथ ही लोगों की बिना जानकारी के लाश को दफना दिया गया 3 जून को ग्रामीण राय सिंह नेताम द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम मौके पर पहुंच जायजा लिया जिसकी सूचना आनन-फानन में उच्च अधिकारियों को दी गई पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुभवी अधिकारी पुलिस के निर्देशानुसार एवं नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास की उपस्थिति में लाश खुदवा कर निकालने के उपरांत शव परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों के दल द्वारा शव का परीक्षण किया जाना है जिसकी जांच महिला सेल प्रभारी तकेश्वरी मरकाम उप निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है जिसकी अभी जांच जारी है खबर लिखे जाने तक कारण अज्ञात है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment