Breaking

revanchal times new

एमपी से भाग रहा कोरोना,25 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज



भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम होती जा रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड के केवल 160 मरीज मिले हैं. जो दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम मरीज है. जबकि प्रदेश की पॉजिटिविटी दर भी घटकर 0.2 प्रतिशत पर आ गई है.

25 जिलों में नहीं मिला एक भी मरीज
खास बात यह है कि मध्य प्रदेश के 25 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड का एक भी मरीज नहीं मिला है. तीन जिलों में डबल डिजिट में कोरोना पॉजिटिव मामले जबकि 24 जिलो में सिंगल डिजिट में पॉजिटिव मामले आये सामने है. भोपाल में 47, इंदौर में 36 और जबलपुर में 13 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि ग्वालियर में एक भी नया मरीज नहीं मिलने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.




सावधानी बरते लोग
वहीं प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि मध्य प्रदेश में कोरोना कम हो रहा है. ऐसे में जनता की स्वास्थ्य-सुरक्षा की दृष्टि से ही चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया भी प्रदेश में जारी है. कोरोना कर्फ्यू को सुनियोजित रूप से चरणबद्ध प्रक्रिया के अनुसार समाप्त किये जाने और सामान्य जन-जीवन बहाल किये जाने के लिये प्रस्तावित रणनीति को तैयार करके काम किया जा रहा है. लेकिन जरूरी है कि प्रदेश के लोग भी सावधानी बरते क्योंकि कोविड को हराने में सावधानी बहुत जरूरी है.

प्रदेश में जारी है अनलॉक की प्रक्रिया
वहीं मध्य प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया भी जारी है. राजधानी भोपाल सहित इंदौर और प्रदेश के अन्य शहर अब पूरी तरह से खोले जा चुके हैं. अन्य सभी काम 50-50 प्रतिशत क्षमता के साथ ओपन किए जा रहे हैं. मध्यप्रदेश में कोराना संक्रमण कम होता जा रहा है. इसे देखते हुए राज्य सरकार अब 1 जुलाई से टोटल अनलॉक करने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर मंत्रालय में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल समूह की बैठक की गई. बैठक में समूह के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया. बैठक में लिए गए निर्णयाों को सोमवार को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new