फ़िरोज़ाबाद पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी करने जा रहे युवक के घर पहुंचकर पहली पत्नी ने हंगामा किया. उसने शादी की रस्म रुकवा दी. पुलिस ने इस मामले में पहली पत्नी के ससुर व चचिया ससुर को हिरासत में ले लिया. फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर के नगला मुकुंद निवासी 23 वर्षीय ललिता पुत्री अवनीश कुमार की मौसी की शादी नगला कांश में हुई है. इसलिए युवती का मौसी के यहां पर आना जाना था. इसी दौरान युवती को नगला कांश के युवक ललित पुत्र उदयवीर से प्यार हो गया. उसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह करने का फैसला किया. प्रेमी युगल ने 26 मई 2021 को आर्य समाज मंदिर कोटला फ़िरोज़ाबाद में विवाह कर लिया. शादी के बाद वह कई दिनों तक अपने पति के साथ रही.