BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हा टायगर रिजर्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बंजर नदी सफाई अभियान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

कान्हा टायगर रिजर्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बंजर नदी सफाई अभियान...




रेवांचल टाईम्स :-  कान्हा टाईगर रिजर्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखना है। हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है और इस वर्ष की थीम ’’पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली’’ (Ecosystem Restoration) है। इस थीम के अनुसार शहर-गांव को हरा-भरा करना, पेड़ लगाना, जगह-जगह बगीचों को बनाना एवं नदियों की सफाई करना आदि है। इस अवसर पर कान्हा टाइगर रिजर्व के तत्वाधान में ‘‘स्वच्छ बंजर अभियान‘‘ का आयोजन किया गया। बंजर नदी कान्हा टायगर रिजर्व की दक्षिण पश्चिमी सीमा से लगकर लगभग 45 कि.मी. बैहर के पास समनापुर से मोचा के नजदीक कुटवाही गांव तक बहती है। इस 45  कि.मी. को 11 छोटे-छोटे भागों में विभाजित कर लगभग 200 लोगों की सहभागिता से इस सफाई अभियान को सुबह 6.00 बजे से 9.00 बजे तक पूर्ण कराया गया। सफाई अभियान में कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त विश्व प्रकृति निधि-भारत के प्रतिनिधि, कार्बेट फाऊण्डेशन, सिंघीनावा फाऊण्डेशन, टायगर रिजर्व के आसपास बने रिसोर्ट एवं ईको विकास समिति के सदस्यों ने सहभागिता दी तथा बंजर नदी में फैले लगभग 250 कि.ग्रा. कचरे जिसमें प्लास्टिक के पैकेट, बोतल, कांच इत्यादि अजैविक कचरे का संग्रहण किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम श्री एस.के सिंह, भा.व.से., क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व के कुशल मार्गदर्शन में सपन्न कराया गया। इस अवसर पर एन.एस. यादव, भा.व.से., उप संचाल एस. के. सिन्हा, सहायक संचालक, सुधीर कुमार मिश्रा, पार्क अधीक्षक,  रामेश्वर उइके, आर.बी. पाठक,  क्रान्ति झारिया,  बृजेन्द्र पांडंे एवं श्रीमति सीता जामरा, परिक्षेत्र अधिकारी, कान्हा टायगर रिजर्व उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर श्री एन.एस. यादव, भा.व.से., उप संचालक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बंजर सफाई अभियान एक दिन का कार्यक्रम न होकर बंजर के आसपास के रहने वाले लोग इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करें तथा पर्यावरण के लिये यदि हम जो भी कार्य करते है जैसे स्वच्छता, वन संवर्धन आदि कार्य ये एैसे होते है जैसे किसी यज्ञ में आहुती डालना


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:

Post a Comment