रेवांचल टाईम्स- प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है जिसमें सभी स्वयं सेवी संगठनों और विभिन्न शासकीय अशासकीय अमले के अलावा प्रत्येक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने हेतु अपील कर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है एवं वृक्षो की रक्षा का सकंल्प दिलवाया जा रहा है यह सब कुछ विश्व में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग को कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। सरकार द्वारा इस सबंध में युद्ध स्तर पर अनेक कार्य किये जा रहे है। स्कूलों में बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उददेश्य से स्कूलो एवं कॉलेजो में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण की रक्षा करने के उददेश्य से नारे लेखन,पोस्टर,बैनर लगाने का कार्य व्यापक स्तर पर किया जाता है जिससे जल सरंक्षण एवं वन सरंक्षण को बढावा मिल सके। विश्व पर्यावरण दिवस और लोगो के द्वारा हो रहे कार्यो को ढेंगा दिखाने कार्य एक वर्दीधारी ने कर दिखाया है जिसकी लिखित शिकायत पूरनलाल पिता सीताराम सनोडिया निवासी ग्राम ऐरपा पोस्ट फुलारा ने पुलिस अधीक्षक को सौपे आवेदन में बताया कि अनावेद पुलिस कर्मी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दो दिन पूर्व ही सरकारी सडक अतिक्रमण करने के उददेश्य से कई सारे हरे-भरे वृक्षो को जेसीबी मशीन के माध्यम से वेदर्दी के साथ जमीदोज करवा दिया। ग्राम के हीे राजेश पिता गोपी मात्रे ग्राम ऐरपा पोस्ट फुलारा जो कि पुलिस में तैनात है उनके द्वारा सामने से खडे होकर सरकारी सडक जहां से ग्राम के किसानों समेत नागरिकों का निस्तार होता है अपने खेत बाडी में कृषि उपकरण लाने ले जाने से लेकर इस सडक का निस्तार किया जाता है जिस पर अपनी वर्दी का खौफ दिखाकर हरे-भरे वृक्षो को बेदर्दी से मशीन के माध्यम से जमीदोज कर दिया गया है साथ ही इस कार्य को रोकने उददेश्य जब अनावेदक के पास गया तो आवेदक को अनावेदक पुलिस कर्मी द्वारा गाली-गलौच करते हुए जान से मारने तक की धमकी दे डॉली। अब आगे देखना है प्रशासन द्वारा पुलिस कर्मी द्वारा इस घृणित कार्य करने पर क्या कारवाई की जाती है।
पुलिस कर्मी ने सरकारी जमीन में की अतिक्रमण विश्व पर्यावरण दिवस के दो दिन पूर्व करवाया वृक्षो का कत्लेआम दिखाया वर्दी का रौब...
bydigital bharat
-
0

