Breaking

revanchal times new

केश शिल्पियों का सफलता पूर्वक हुआ वैक्सीनेशन...





रेवांचल टाईम्स - म.प्र.केश शिल्पी मंडल के सदस्यों की पहल पर व सेन समाज के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना महामारी के प्रकोप से केश शिल्पियों को सुरक्षित रखने की दिशा में जिला प्रशासन दिनांक 5/6/202१ दिन शनिवार सुबह 9 बंजे स्थानीय गर्ल्स कालेज फव्वारा चौक छिंदवाड़ा वैक्सीनेशन (टीकाकरण) का शिविर लगाया गया।




यह जानकारी देते हुये, म.प्र.केश शिल्पी मंडल के जिला सदस्य दिनेश बंदेवार व सागर बंदेवार ने बताया कि कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन जी मार्गदर्शन में एस.डी.एम.श्री अतुल सिंह जी के दिशानिर्देशानुसार सभी केश शिल्पी बंधू जो 18 प्लस से 44 के आयु के व 45 वर्ष से ऊपर के केश शिल्पी का आज वैक्सीनेशन का आज लगभग 150 केश शिल्पीं बंधुओं का वैक्सीनेशन किया गया।

इस अवसर पर एस.डी.एम.अतुल सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार केश शिल्पियों के वैक्सीनेशन में प्रशासन कोई कमी नहीं आने देगा ओर हर केश शिल्पी बंधुओं वैक्सीनेशन करना अनिवार्य है।

इस अवसर तहसीलदार अजय शुक्ला,म.प्र.केश शिल्पी मंडल के सदस्य दिनेश बंदेवार,सागर बंदेवार,जिला युवा अध्यक्ष हेमंत बंदेवार, संतोष बंदेवार, दुर्गेश बंदेवार,वरिष्ठ संरक्षक परसराम बंदेवार डा.महेश बंदेवार,उमेश बंदेवार,अजय सराठे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी वैक्शीनेटर सविता सिंह,मीरा धुर्वे,सी.एच.ओ.दिव्यानी सिंह,कम्प्यूटर आपरेटर कमलेश विश्वकर्मा,कंचन डेहरिया सहित केश शिल्पी बंधु विशेष रुप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post