BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा खिलाड़ियों एवं संस्थाओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाओ के लिए लोगों को किया जागरूक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा खिलाड़ियों एवं संस्थाओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण बचाओ के लिए लोगों को किया जागरूक


रेवांचल टाइम्स :- आज के दिन संपूर्ण देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति सामान्‍य लोगों को जागरूक करना है, और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्‍हें हर संभव प्रयास से प्रेरित करना है।




हर साल पांच जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण स्तर और जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण को होने वाले खतरे के बारे में जागरूकता फैलाना है. पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1974 में मनाया गया था, जिसने पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान किया. पहले विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ थी.




विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनपुर नगर की विभिन्न संस्थाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रोटरी क्लब नैनपुर के सदस्यों ने वार्ड नंबर 6 के श्मशान घाट में पौधे लगाए। इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य कुलदीप डोंगरे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एवं नगर की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों द्वारा नैनपुर नगर में पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इन सभी ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगा कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।




इस उपलक्ष में रोटरी क्लब के सदस्य एवं ZtoZ कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर के संचालक नितिन ठाकुर ने कहा कि,




"पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष रोपण बहुत जरूरी है। सभी लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए। आने वाली पीढ़ी के रोग मुक्त एवं स्वस्थ भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। दूषित पर्यावरण एवं विषैले वातावरण से लोगों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है एवं दूषित पर्यावरण की वजह से लोग अपनी जाने भी गवा देते हैं। कोरोना संकट के समय भी हमने लोगों को ऑक्सीजन की कमी से मरते देखा है।

तो हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए एवं वृक्षारोपण करने के बाद निरंतर उसकी देखभाल भी कि जाए।वृक्षारोपण करना ही जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि समय-समय पर उसे पानी देना एवं जानवरों से उसकी रक्षा करना यह भी हमारा कर्तव्य है।"




नगर के वार्ड नंबर 12 के पार्षद एवं समाजसेवी शंकर सायरानी का कहना है कि,




"पर्यावरण बचाना है तो हमे बच्चों को पौधे लगाने के संस्कार देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि बिना पौधों के धरती पर जीवन नहीं है।"




नगर के युवा फुटबॉल खिलाड़ी राहुल विश्वकर्मा का कहना है कि,




"पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे बेहद जरूरी हैं। हमारे द्वारा पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।"




नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट




No comments:

Post a Comment