BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अदम्य शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक हैं रानी दुर्गावती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 24, 2021

अदम्य शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक हैं रानी दुर्गावती

 



बिछिया विधायक के मुख्य आतिथ्य में घुघरी में हुआ रानी दुर्गावती प्रतिमा का अनावरण

रेवांचल टाईम्स :- मण्डला गढ़ मण्डला की रानी अमर बलिदानी वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। उनकी वीर गाथाओं का स्मरण कर उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। विकासखंड मुख्यालय घुघरी में बिछिया एवं जनपद पंचायत के विशेष प्रयासों से मुख्य बस स्टैंड में रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। इस प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया। लगातार हो रही बारिश के बीच भी अनेकों लोग इस दौरान मौजूद रहे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री पट्टा ने कहा कि अमर बलिदानी वीरांगना रानी दुर्गावती का पूरा जीवन ही हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में संघर्ष किया और अपनी जनता व राज्य के स्वाभिमान के लिए मुगलों से कई वर्षों तक लड़ाइयां लड़ीं। रानी दुर्गावती अदम्य शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। अपने स्वाभिमान के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान कर दिया लेकिन कभी हार नहीं मानी। वे एक अपराजेय योद्धा थीं जो अनंत काल तक पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेंगी। 

विधायक ने जनता को समर्पित की एम्बुलेंस

इस दौरान बिछिया विधायक ने अपनी विधायक निधि से आम जनता के सेवार्थ प्रदत्त एम्बुलेंस को नागरिकजनों को समर्पित किया। एम्बुलेंस का संचालन रोगी कल्याण समिति के माध्यम से किया जाएगा इस हेतु यह एम्बुलेंस बीएमओ घुघरी को सौंपी गई है। 

ये रहे उपस्थित

         इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कौशल्या मरावी, जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष कमल सिंह मरावी, जनपद उपाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, राधेशाह मरावी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुशराम, सरपंच हम्मीलाल मरावी, समस्त जनपद सदस्यगण, सरपंच गण के साथ काफी संख्या में नागरिकजनों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment