रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में सर्पदंश से हो रही मौत और सड़क न होने के कारण इलाज में देरी को लेकर ग्रामवासी आक्रोशित
बिछिया जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेढ़ाताल में पोषक ग्राम मगधा और शाहपुर के बीच वर्षों से ग्रामीण जनों को सड़क न होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । बारिश के मौसम में न यहाँ एम्बुलेंस आ पाती है और न ही किसी प्रकार का कोई वाहन । इस मार्ग में सर्पदंश से भी कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है ।
सड़क न होने के कारण सर्पदंश, दुर्घटना व आदि अन्य गंभीर बीमारी वाले लोगों के लिए न कोई एम्बुलेंस पहुँच पाती है और न ही किसी गाडी से ग्रामीण अस्पताल पहुँच पाते हैं । कई बार गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी के समय एम्बुलेंस समय और ग्राम नही पहुंच पाती है ,,अभी हाल में ही 9वी कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा की सर्पदंश और सही समय मे इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो गई । वही ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है उनके बरखेड़ा ग्राम में मुक्तिधाम में पहुँच मार्ग स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक बन नही पाया जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
।।
जनपद पंचायत की कार्यप्रणाली से सरपंच सचिव परेशान
जनपद पंचायत बिछिया में समस्त पंचायतों में विकास कार्यों हेतु जनपद पंचायत सीईओ और sdo की कार्यप्रणाली के कारण विकास कार्य प्रारंभ नही हो पा कारण यह है कि sdo द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदान नही की जा रही है और जानकारी यह है कि sdo अधिकांशतः अवकाश पर रहते है जिसके कारण निर्माण कार्यो के TS समय पर नही हो पाते है।
ग्रामीणों ने आज संयुक्त रूप से बरखेड़ा मार्ग बंद कर धरना दे दिया । मौके में बिछिया तहसीलदार के.सी. सिंहसार, निरीक्षक एस राम मरावी, एस. आई. एस. पंडोरिया, नायब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी, अंजनिया आर. आई. शैलेश गौर सहित अन्य अधिकारी पहुँचे और ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया । उपस्तिथ अधिकारियों ने समस्या का हल निकालने हेतु उच्च अधिकारियों एवं संबंधित विभाग को अवगत कराया ।
बिछिया तहसील क्षेत्र में राजस्व के कई वर्षों से लंबित और बहुत से संवेदनशील मामलों का नियमानुसार निपटान करने वाले तहसीलदार के.सी. सिंहसार ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करवाकर नियम और उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए ग्रामीणों की मांगों के संबंध में उन्हें समझाया जिसके बाद वहाँ मौजूद सैकड़ों ग्रामीण जनों ने धरना समाप्त किया ।
महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रागिनी परते के द्वारा विगत कई वर्षों से इस मामले को लेकर आवाज़ उठाई जा रही है । आसपास के दर्जनों गांव के निवासियों ने कलेक्टर से लेकर 181 तक में इसकी शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नही निकल पाया है । ग्रामवासियों ने रोड नही तो वोट नहीं करके भी आंदोलन चलाया किंतु तब भी सड़क निर्माण नही हुआ ।
अगर रोड निर्माण नही हुआ तो आने वाले समय में करेंगे हाईवे जाम
आज अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने के दौरान ग्रामीणों ने जल्द ही सड़क न बनने पर हाईवे में जाम और धरना करने की चेतावनी दी है ।

No comments:
Post a Comment