BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लापरवाह प्रबंधकों को डिप्टी कमिश्नर ने लगाई फटकार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 24, 2021

लापरवाह प्रबंधकों को डिप्टी कमिश्नर ने लगाई फटकार...



रेवांचल टाईम्स-ofडिप्टी कमिश्नर को ऑपरेटिव अखिलेश निगम द्वारा विगत 01 माह से जिले की सहकारी समितियों का निरंतर दौरा कर समिति प्रबंधको के साथ समीक्षा बैठक कर चालू व कालातीत ऋण वसूली की समीक्षा, रिकॉर्ड संधारण, उपार्जन कार्य के दौरान उपार्जन एजेंसियों से समिति की देनदारी-लेनदारी, खाद बीज वितरण,पीडीएस वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण सहित समितियों से जुड़े अन्य मुद्दों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है।


सहकारी समिति महासंघ के मीडिया प्रभारी जोगेश ठाकुर द्वारा बताया गया कि इसी क्रम में गुरुवार 24 जून को डिप्टी कमिश्नर अखिलेश निगम कातलबोड़ी व भाटीवाड़ा (मड़वा) समिति पहुँचे जहाँ उक्त द्वय समिति प्रबंधको द्वारा समिति अंतर्गत संचालित समस्त प्रकार की योजनाओं, ऋण वितरण व वसूली का रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया। जिसके परीक्षण में डिप्टी कमिश्नर को ऑपरेटिव को तमाम प्रकार की खामियाँ देखने को मिली जिस कारण उनके द्वारा दोनो समिति प्रबंधको को कड़ी फटकार लगाते हए 01 सप्ताह के भीतर समस्त रिकॉर्डों को विधिवत दुरुस्तीकरण कर पुनः प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।


सहकारी समिति महासंघ के जिला अध्यक्ष बंशी ठाकुर ने बताया कि सहकारी समितियों की कालातीत एवं चालू ऋण की वसूली वर्तमान में पूर्ण हुई गेहुँ खरीदी में किसानों को हुए भुगतानों एवं भुगतान से वंचित शेष किसानों को भी तत्काल भुगतान कराये जाने, खाद बीज भंडारण व वित0रण, पीडीएस वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण कार्य कराए जाने के निर्देश भी डिप्टी कमिश्नर द्वारा कातलबोड़ी व भाटीवाड़ा (मडवा) समिति प्रबंधको को दिए।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment