रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खंड भुआ बिछिया के अंतर्गत आने वाली ई ग्राम पंचायत अंजनिया में आज पहली बारिश में ही व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी वही अंजनिया के वार्ड नः19 के घरों में घुस गया पानी वही पंचायत के प्रतिनिधि को बार-बार जानकारी देने के बावजूद भी नालियों की सफाई नहीं कराई गई जिस्से नालियों में भरी बज बजा रहा मलमा से चोक रही नालियां से के करण आज वारिश का पानी नाली से न निकल कर आज लोगो के घरों से होकर निकल रहा है वही लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और अभी बारिश का पूरा समय आने वाला है अगर समय रहते नालियों की सफाई नही हुई तो आगामी वारिश में लोगो को घर छोड़ना पड़ेगा वही लोगो का कहना है कि पंचायत के जनप्रतिनिधि जल्द से जल्द नाली की सफ़ाई करवा दें जिससे पानी नाली से निकल जाए और लोगो को राहत मिल जाये।

No comments:
Post a Comment