BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बलिदान दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती को दी गई श्रद्धांजलि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 24, 2021

बलिदान दिवस पर वीरांगना रानी दुर्गावती को दी गई श्रद्धांजलि



मण्डला 24 जून 2021



 

नर्मदा तट पर स्थित रेवांचल पार्क में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोंडवाना साम्राज्य के गौरव रानी दुर्गावती, कुंवर वीर नारायण तथा मंत्री आधार सिंह की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की गई तथा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में होमगार्ड के जवानों ने बलिदान दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती, कुंवर वीर नारायण तथा मंत्री आधार सिंह को सलामी दी। श्रृद्धांजली के पश्चात जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने रेवांचल पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जनपद अध्यक्ष पांचोबाई पदम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार, सीएमओ नगरपालिका प्रदीप झारिया, भीष्म द्विवेदी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment