रेवांचल टाइम्स - जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत अंजनिया के अंतर्गत इंद्रा चौक में तकरीबन 5 साल से यहां नाली नहीं होने से इंदिरा चौक के निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के निवासियों को पूर्व में कई बार आवेदन देते हो गया लेकिन पंचायत के द्वारा इधर कोई ध्यान नहीं है। कच्ची नाली होने के वजह से यहां 12 महीने घरों से निकलने वाला गंदा पानी मलवा एक ही जगह जमा रहता है। जिससे आसपास के लोगों को बदबू से बीमार होने का खतरा बना हुआ है। और कहीं ना कहीं कोरोना का खतरा सता रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत अंजनिया के जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान ना देते हुए अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ रही हैं। यहां के निवासियों के द्वारा बताया जा रहा है कि सबसे बड़ी मुसीबत इन्हें बारिशों के दिनों में उठानी पड़ती है पक्की नाली ना होने के वजह से बारिशों का पानी घर के अंदर घुस रहा है। जिसके कारण इन्हें बरसात के दिनों में जीव जंतु घर के अंदर आ जाने का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है
इंदिरा चौक के स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत अंजनिया के द्वारा यदि इंदिरा चौक से लेकर कछुटिया नाला तक पक्की नाली का निर्माण करवा दे तो उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। ब बारिशों का पानी घर के अंदर भी ना घुस सकेगा इंदिरा चौक के निवासियों का आरोप है कि अंजनिया में तकरीबन सभी वार्डों में पंचायत के द्वारा पक्की नालियों का निर्माण करवा दिया गया है। एक ऐसा ही वार्ड नंबर 13 इंदिरा चौक है जो यहां नाली का निर्माणनहीं हुआ। वार्ड के ग्रामीणों ने मांग की है कि नाली का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।

No comments:
Post a Comment