Breaking

revanchal times new

हादसा: बोरिंग मशीन का ट्रॉला पलटने से एक युवक की मौत हो गई वही चार लोग घायल



रेवांचल टाइम्स । बीती रात जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा गांव के मोड़ पर जबलपुर की ओर आ रही बोरिंग मशीन का चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे वाहन खाई में जाकर पलट गया । इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वही चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रात ही में मेडिकल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, पुलिस द्वारा दुर्घटना की पड़ताल की जा रही है।

इस दुर्घटना के संबंध में कुंडम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु की बोरिंग मशीन कुंडम थाना क्षेत्र में बोरिंग करने के लिए 1 माह पूर्व आई हुई थी ग्रामीण क्षेत्रों में बोरिंग करने के बाद उक्त मशीन बीती रात कुंडम से जबलपुर की ओर जा रही थी उक्त वाहन में 5 लोग सवार थे वह जैसे ही अमेरा गांव के मोड़ पर पहुंची ही थी कि उसका चालक वाहन से अपना संतुलन खो बैठा इससे पहले कि वह बोरिंग मशीन को अपने नियंत्रण में करता वह लहराते हुए खाई में जा गिरी इस दुर्घटना की खबर किसी ने पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला
पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार 23 वर्षीय ज्ञान सिह पिता होलकर सिह निवासी पाकर थाना शाहपुर जिला डिंडोरी 30 वर्षीय सवार्नंद निवासी तमिल नाडु 19 वर्षीय रंजीत एवं श्याम सिह दोनों निवासी मंडला एवं तमिलनाडु निवासी 45 वर्षीय वर्धा रासू वाहन के नीचे फंसे हुए थे पुलिस द्वारा दो क्रेन जबलपुर से बुलाई गई जिसके द्वारा 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सबसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा ज्ञान सिह को मृत घोषित कर दिया वही दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अन्य चार लोगों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत ज्ञान सिह के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना को विवेचना में लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post