Breaking

revanchal times new

वर्दी धारी ही करवा रहै है सरकारी जमीन में कब्जा जानकारी के बाद भी जिला प्रशासन मौन...





रेवांचल टाईम्स :- कहते है जब देश का रक्षक ही देश का भक्षक बन जाये तो आम आदमी की क्या औकात ऐसा ही एक मामला फुलारा ग्राम पचायत ग्राम का है जहां राजेश पिता गोपी माने ग्राम ऐरपा पोस्ट फुलारा जो कि पुलिस में तैनात है सरकारी पुलिस की वर्दी का दुरूपयोग करते हुए जेसीबी चलवाकर हरे भरे वृक्षो को गिराकर कत्लेआम कराते हुए वर्दी में सामने से जेसीबी चलवाकर सरकारी जमीन को अपनी जमीन में मिलाने का कारनामा कराया जा रहा है अनावेदक द्वारा मना करने पर गंदी गदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है अनावेदक के अपने आवेदन में आगे यह भी बताया कि इसी मार्ग से किसानो का आवागमन और कृषि उपकरणो को अपने खेतो तक लाने ले जाने ग्रामीणो का आना जाना लगा रहता है। इस इस बात की जानकारी पूरनलाल पिता सीताराम सनोडिया निवासी ग्राम ऐरपा पोस्ट फुलारा ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौपे आवेदन में बताया साथ आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से अतिक्रमणकारी से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उचित कारवाई की मांग की हैं ।






विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post